BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में खड़े डंपर से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सिलिकान सिटी के समीप सड़क पर खड़े डंपर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। मृतकों की पहचान दीपक जामोद और भदरसिंह मंडलोई के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य युवक राम मंडलोई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने डंपर जब्त कर मर्ग कायम किया है। तेजाजी नगर में भी एक अन्य दुर्घटना में 19 वर्षीय कृष की मौत हुई।

ग्वालियर-इटावा हाईवे पर डंपरों की भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक को डेढ़ घंटे बाद बचाया गया

भिंड के ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर गुरुवार सुबह दो डंपरों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक डंपर चालक रविंद्र सिंह यादव अपने वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गए। मेहगांव थाना पुलिस, डायल-112 और स्थानीय ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि ओवरटेकिंग के दौरान कट लगने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंदसौर में डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, शव आठ किमी तक घसीटा

मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक डंपर चालक ने सड़क पार कर रही लालीबाई पत्नी जसवंतसिंह को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला का शव डंपर में फंस गया और चालक उसे आठ किलोमीटर तक घसीटता रहा। ग्राम बिल्लौद में बस स्टैंड पर महिला का पैर गिरा, जबकि अन्य अंग कुछ दूरी पर मिले और शव लगभग 200 मीटर आगे पाया गया। नाहरगढ़ पुलिस ने रात लगभग 2:30 बजे शव व अंगों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बुधवार को स्वजन को सौंपा।

भोपाल में अवैध खनन: किसान पर 40.40 लाख रुपये की पेनल्टी, माफिया के नाम रिपोर्ट से गायब

भोपाल के राताताल के रोजीवे गांव में 15 एकड़ जमीन के समतलीकरण की अनुमति लेकर 150 डंपर कोपरा निकालने के मामले की जांच पर सवाल उठे हैं। खनिज इंस्पेक्टर सुचि माथुर की रिपोर्ट से खनिज माफिया शेखर पवार और शैलेंद्र भदौरिया के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि जमीन मालिक किसान हरिचरण पर 40 लाख 40 हजार रुपये की रॉयल्टी पेनल्टी लगाई गई है। खदान से दो पोकलेन मशीनें जब्त की गईं, लेकिन 12 डंपर छोड़ दिए गए। जिला खनिज अधिकारी ने डंपरों को छोड़ने की जानकारी न होने की बात कही। कलेक्टर ने खनिज अधिकारियों का बचाव करते हुए तीसरी जांच के लिए लिखित आदेश की शर्त रखी।