डिंडोरी के किसलपुरी गांव में 30 वर्षीय सौरभ पाठक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मार्निंग वॉक से लौटने के बाद उन्होंने अपने पिता को जहर खाने की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने अपनी बहू पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मोबाइल कॉल डिटेल तथा व्हाट्सएप चैटिंग खंगालने की बात कही है।