माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल की रजिस्ट्रार डॉ. पी. शशिकला की वर्ष 2014 में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका स्वीकार करते हुए कोर्ट ने डॉ. शशिकला सहित सात प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। डॉ. आशुतोष मिश्रा की ओर से दायर याचिका में आरोप है कि डॉ. शशिकला नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यताएं, विशेषकर कंप्यूटर एप्लीकेशन या मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की शर्त, पूरी नहीं करती थीं।