दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल के अवसर पर डॉ. हनुमान मंदिर में छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। मेहगांव से दंदरौआ धाम तक 20 किलोमीटर लंबा मार्ग श्रद्धालुओं से भरा रहा। यातायात दबाव बढ़ने पर चिरौल के पास दो घंटे का जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने खुलवाया। भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर में जिक-जैक रेलिंग और पांच कतारें बनाई गईं, साथ ही 700 से अधिक पुलिस जवान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में तैनात रहे।