BREAKING NEWS

Latest News

देवास के केपी कॉलेज में 30 से अधिक विद्यार्थियों को शून्य अंक व पूरक मिलने पर NSUI का प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने देवास के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस लीड केपी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के 30 से अधिक विद्यार्थियों को शून्य अंक व पूरक दिए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने विश्वविद्यालय स्तर पर शुल्क वृद्धि का भी विरोध किया। छात्र नेताओं ने भोपाल चौराहे से रैली निकालकर प्राचार्य डॉ. रतन सिंह अनारे के कक्ष तक नारेबाजी की। विरोध के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने कटोरा लेकर भीख मांगी और एकत्र सिक्के प्राचार्य को सौंपकर कुलपति को भेजने का आग्रह किया।