BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में दोस्त ने चलती बाइक पर साथी को गोली मारी, मौत

भोपाल के निशातपुरा में मछली पकड़कर लौट रहे 20 वर्षीय ताशी की उसके दोस्त अलीम उर्फ अल्लू ने चलती बाइक पर गोली मारकर हत्या कर दी। अलीम ने ताशी की कनपटी में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने बाइक चला रहे तीसरे साथी को धमकाया और सिंधी कॉलोनी चौराहे पर उतरकर फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश सामने आई है, करीब 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मुख्य आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही हैं।