रतलाम में सोमवार को हिंदू समाज के लोगों ने मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया। मौलाना ने भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा और पहले भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। मित्र निवास रोड पर कांवड़ यात्रा के स्वागत से पहले मौलाना के फोटो वाले पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘मुर्दाबाद’ लिखा था। बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर जा रहे कांवड़ यात्रियों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए इन पोस्टरों के ऊपर से गुजरकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान मौलाना के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखी।
भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने मौलाना जर्जिस अंी के कथित विवादित बयानों पर कड़ा विरोध जताया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि मौलाना के भोपाल आने पर उनका मुंह काला कर, गधे पर बैठाकर और जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाया जाएगा। मौलाना पर भगवान श्रीकृष्ण, शिव और ब्रह्मा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है, जिसका वीडियो झारखंड के एक भाषण का बताया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है और प्रधानमंत्री से NSA के तहत कार्रवाई की मांग की है।
चंदला क्षेत्र में एक कथित यूट्यूबर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ और दृष्टिहीन ब्राह्मण तुलसीदास द्विवेदी को धोखे से चिकन खिलाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। इस घटना से स्थानीय निवासियों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि यूट्यूबर भगवानदास अहिरवार ने तुलसीदास द्विवेदी की शारीरिक व मानसिक स्थिति का फायदा उठाया। वायरल वीडियो के बाद दर्जनों नागरिक चंदला थाना पहुंचे और यूट्यूबर के खिलाफ धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा व्यक्ति के अधिकारों का हनन करने के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी।