BREAKING NEWS

Latest News

सीधी में चार दिन की नवजात प्रिशा का शव पानी के ड्रम में मिला

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव में एक चार दिन की नवजात बच्ची प्रिशा का शव घर के सामने पानी से भरे नीले ड्रम में मिला है। बच्ची का जन्म 26 जुलाई को हुआ था और 28 जुलाई को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह संयुक्त परिवार में चौथी बेटी का जन्म था, जिसके चलते पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। हालांकि, अधिकारी वास्तविक सच्चाई साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आने की बात कह रहे हैं। थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।