पश्चिम मध्य रेलवे ने बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 20 यात्री ट्रेनों को 20 सितंबर से अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया है। इनमें भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस और भोपाल-दमोह राज्यरानी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यार्ड रीमॉडलिंग का काम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। रद्द होने वाली ट्रेनें सितंबर के अंत से अक्टूबर के मध्य तक प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।