BREAKING NEWS

Latest News

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण को चुनौती देती याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की एकलपीठ ने तीन निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों, राज्य व भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, निर्वाचन अधिकारी और मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। नटराजन ने दावा किया कि उनका नामांकन नियमों के विपरीत और जल्दबाजी में निरस्त किया गया, जबकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या आरोप लंबित नहीं था, उन्हें केवल एक व्यक्तिगत परिवाद में औपचारिक रूप से प्रतिवादी बनाया गया था।

इंदौर जिले में कुल 25,8,181 मतदाता, फोटोयुक्त सूची जारी

इंदौर जिले में वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 27 जुलाई को प्रकाशित की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची सौंपी गई। जिले में नगरीय एवं पंचायत क्षेत्रों को मिलाकर कुल 25,8,181 मतदाता हैं। इनमें नगरीय निकायों में 17,91,658 मतदाता शामिल हैं, जबकि जनपद पंचायत क्षेत्रों में 7,16,523 मतदाता दर्ज किए गए हैं। सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव और मास्टर ट्रेनर आर. के. पाण्डे ने यह जानकारी दी।