BREAKING NEWS

Latest News

नेमावर पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया, छह गिरफ्तार

नेमावर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड और बिहार से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले ग्रामीणों और महिलाओं को पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने, गहनों की यूनिक डिज़ाइन या जेवर दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 3.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। नेमावर की महिलाओं की शिकायत के बाद थाना प्रभारी टीना शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।