BREAKING NEWS

Latest News

CLAT 2027 की तारीख घोषित, 2028 से परीक्षा पैटर्न में बदलाव की तैयारी शुरू

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ के कंसोर्टियम ने CLAT-2027 की परीक्षा तिथि 6 दिसंबर 2026 घोषित की है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। कंसोर्टियम ने CLAT-2028 के परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलावों की प्रक्रिया भी शुरू की है, जिस पर 31 अगस्त 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं। CLAT-2027 के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा, और उम्मीदवारों को मौजूदा प्रारूप के अनुसार तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञ समिति ने करेंट अफेयर्स सेक्शन हटाने, प्रश्नों की संख्या घटाने और लीगल एप्टीट्यूड व लॉजिकल रीजनिंग को एक करने जैसे अहम बदलाव सुझाए हैं।