BREAKING NEWS

Latest News

बड़वानी में विवाहित महिला और प्रेमी को खंभे से बांधकर गांव में घुमाया, पति-देवर पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक विवाहित महिला और उसके कथित प्रेमी को कथित प्रेम संबंध के संदेह में मारपीट कर रात भर खंभे से बांधकर रखा गया। अगले दिन उन्हें गांव में घुमाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, देवर और भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती और उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।