ग्वालियर में पहली बार आयोजित दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल ज्यूडिशियरी कांफ्रेंस का समापन हुआ, जिसमें न्यायिक शिक्षा के डिजिटल रूपांतरण और संवेदनशील व समावेशी न्याय के निर्माण पर गहन मंथन हुआ। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात और उड़ीसा उच्च न्यायालयों के जस्टिस ने महत्वपूर्ण सत्रों को संबोधित किया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति जीएस अहलूवालिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन अवसर पर बीएसएफ टेकनपुर के राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र द्वारा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में एक आकर्षक डॉग शो का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें श्वानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।