BREAKING NEWS

Latest News

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर भोपाल के ज्वेलर से 1.20 लाख की साइबर ठगी

भोपाल के न्यू मार्केट के ज्वेलर अनु एकांश अग्रवाल से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। शास्त्री नगर निवासी अग्रवाल ने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए बैंक से संपर्क किया था। 31 जुलाई को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करते ही उनके खाते से 1.20 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हो गया। पीड़ित ने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।