मध्य प्रदेश में आज 103 पंचायत पदों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के कुल 4,235 पदों पर उपचुनाव होने थे। इनमें से 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बड़ी संख्या में पदों पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान जारी है, जहाँ बीजेपी के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार आमने-सामने हैं। मतगणना 3 और 5 अक्टूबर को होगी।