BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर पुलिस के लिए फर्जी पट्टा बना सिरदर्द, जांच अस्पताल तक पहुंची

इंदौर पुलिस द्वारा तोड़फोड़ के आरोपितों का जुलूस निकालने के दौरान उनके हाथ में बंधा कथित फर्जी पट्टा अब पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पहले जेल के वीडियो से उठे सवालों के बाद अब जांच अस्पताल तक पहुंच गई है। टीआई सुशील पटेल और खुफिया सेल के दावों के विपरीत, पट्टे के बंधने और खुलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एडीसीपी ओमप्रकाश डॉक्टरों के बयान और दस्तावेज खंगाल रहे हैं, जबकि कई पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।