BREAKING NEWS

Latest News

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से शिक्षा पर काम करने की अपील की, कहा – केवल 800 दिन शेष

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम से सस्ती शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि उनके पास अब केवल 800 दिन शेष हैं और उन्हें जनता से जुड़े असली मुद्दों पर काम करना चाहिए। पटवारी ने पूरे प्रदेश में छात्रों और अभिभावकों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने की भी घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं है, बल्कि यह छात्रों के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।