BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर के परदेसीपुरा में मां-बेटे की कथित आत्महत्या

इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में एक मां इंदिरा और उसके बेटे संजय ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि मां-बेटे दोनों का इंदौर के बाणगंगा अस्पताल में मानसिक रोग का उपचार चल रहा था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की विस्तृत जांच कर रही है, जिसके बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।