शिवपुरी की शांति नगर कॉलोनी में एक पालतू लेब्रा डॉग को पड़ोसी के प्लाट में घुसने पर डंडों से पीट-पीटकर मार दिया गया। फरियादिया प्रीति परिहार ने बताया कि उनका कुत्ता 31 जुलाई 2026 की शाम घर से लापता हो गया था। बाद में उन्हें पता चला कि गोलू खटीक और उसके ड्राइवर अभिषेक रजक ने कुत्ते को पीटकर मार डाला। घटना के बाद, प्रीति ने कुत्ते के शव के साथ फिजिकल थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की कैद या जुर्माने का प्रावधान है।