BREAKING NEWS

Latest News

गुना में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोवंश तस्करी, चांचौड़ा पुलिस ने 4 आरोपी दबोचे

गुना जिले के चांचौड़ा थाना पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 31 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। इनमें दो मृत पाए गए, जबकि 29 को सुरक्षित गोशाला भेजा गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और परिवहन में इस्तेमाल किया गया कंटेनर जब्त कर लिया। जांच में सामने आया कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। आरोपी राजस्थान के निवासी हैं और उनके खिलाफ पशु क्रूरता एवं गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भिंड में पड़ोसी ने रंजिश के चलते पालतू कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर 20-25 टुकड़े किए

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है, जहाँ नुन्हाटा गांव में 25 वर्षीय विवेक बाथम ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी रामनरेश सिंह राजावत के पालतू कुत्ते को बेरहमी से मार डाला। आरोपी ने कुत्ते को बीहड़ में ले जाकर पेड़ से फंदे पर लटकाया, लाठियों से पीटा और फिर कुल्हाड़ी से काटकर उसके 20-25 टुकड़े कर दिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित की शिकायत पर ऊमरी थाना पुलिस ने आरोपी विवेक बाथम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।