BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये

Latest News

पारस डिफेंस मध्य प्रदेश में 6,200 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर यूनिट लगाएगी

रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड मध्य प्रदेश में करीब 6,200 करोड़ रुपये का निवेश कर एक सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना से 2,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुल शरद शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की, जिसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और पारस डिफेंस के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कंपनी ने राज्य की नई सेमीकंडक्टर नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है और उज्जैन के डीएमआईसी क्षेत्र में लगभग 50 एकड़ भूमि पर इकाई स्थापित करने की योजना है।