मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर कथित तौर पर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे अशोक होटल के सामने हुई बताई जा रही है। युवक पर एक चाय दुकान संचालक महिला का मोबाइल चोरी कर बेचने का आरोप है, जिसकी पुष्टि पुलिस ने जांच के बाद होने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद चित्रकूट थाना पुलिस सक्रिय हुई और थाना प्रभारी नेहा ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर संबंधित महिला से पूछताछ की। पुलिस वीडियो की सत्यता और अन्य शामिल लोगों की पहचान कर रही है।