BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर: तिघरा बांध में 50 दिन का पानी शेष, वैकल्पिक जलापूर्ति का प्रस्ताव परिषद को भेजा गया

ग्वालियर के तिघरा बांध में वर्तमान में 840 एमसीएफटी उपयोग योग्य पानी बचा है, जो शहर में लगभग 50 दिनों की जलापूर्ति के लिए पर्याप्त है। कुल 1290 एमसीएफटी पानी में से 450 एमसीएफटी डेड स्टोरेज है। इस स्थिति के मद्देनजर, शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति का प्रस्ताव परिषद को भेजा गया है। जल संसाधन विभाग से पत्र मिलने के बाद निगम आयुक्त ने यह प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। परिषद की मंजूरी के बाद ही यह निर्णय लागू होगा। पीएचई अधिकारियों के अनुसार, पेही से प्रतिदिन लगभग 12 एमसीएफटी पानी की आवक हो रही है, लेकिन भविष्य को देखते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है।