इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर नीट पेपर लीक और छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों का धरना जारी है। मंगलवार रात दो बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी धरना स्थल पर पहुंचे, विद्यार्थियों से बात की और उनके साथ सेव परमाल भी खाए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस धरने को गैरकानूनी बताया है और कोचिंग संचालकों को छात्रों को रोकने का निर्देश दिया है। दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के बाद धरना स्थल पर विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।