असम में इस वर्ष आई भीषण बाढ़ ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे राज्य के 25 जिलों के 1800 से अधिक गांवों में नौ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और संबंधित घटनाओं में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों मवेशी बह गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम भेजने का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने 148 से अधिक राहत शिविर स्थापित किए हैं, जिनमें लगभग 30 हजार विस्थापित लोग रह रहे हैं।
रानी कमलापति से अगरतला के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस में आज से संशोधित एलएचबी कोच संरचना लागू हो गई है। इस बदलाव से भोपाल सहित मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर सुविधाओं वाला सफर मिलेगा। ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच शामिल होंगे, जिनमें एसी-2 टियर और एसी-3 इकोनामी कोच की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे अधिक आरक्षित एसी बर्थ उपलब्ध होंगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने इसे आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रेल यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।