BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल: कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ सहित 3 पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल में जुआरियों पर कार्रवाई में लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़, बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसीपी कोतवाली संतोष पटेल की टीम द्वारा चौक बाजार में एक जुए के अड्डे पर दबिश देने के बाद हुई, जहां दर्जनभर से अधिक जुआरी पकड़े गए और सवा दो लाख रुपए जब्त किए गए। जांच में थाना प्रभारी पर जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप भी सामने आए। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने यह कार्रवाई की।