गोवा में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर ‘उमर खालिद’ की रिहाई की मांग वाले पोस्टर दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आयोजकों से पूछताछ कर दो युवकों को हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि गोवा में राष्ट्रविरोधी एजेंडे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1.72 करोड़ फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे बड़े डिजिटल चेहरे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10,898 पोस्ट के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में दूसरे सबसे सक्रिय नेता हैं। हालिया विश्लेषण से पता चला है कि राजनीतिक दल युवाओं तक पहुंचने के लिए डिजिटल मौजूदगी को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बना रहे हैं।