विदिशा जिले के कागपुर स्थित तालाब और उसके आसपास के 53.5 हेक्टेयर क्षेत्र को कागपुर पक्षी संरक्षण रिजर्व घोषित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश राजपत्र में इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद यह क्षेत्र अब पक्षियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में जाना जाएगा। वन विभाग के सर्वे में यहां बगुला, ब्लैक आइबिस, रामचिरैया और नीलकंठ जैसे कई पक्षी पाए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले साल 21 नवंबर को इसकी घोषणा की थी, जिसे नौ माह बाद अब सरकारी दर्जा मिल गया है।