BREAKING NEWS

Latest News

सेवानिवृत्त MPEB अधिकारी से CRPF जवान बनकर 30 हजार की ठगी

जबलपुर में एक सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सुधीर खरे को ऑनलाइन ठगों ने 30 हजार रुपये का चूना लगाया। जालसाज ने खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर फर्नीचर बेचने का झांसा दिया। 25 जुलाई को आए कॉल के बाद 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और पीड़ित ने 30 हजार रुपये अग्रिम के तौर पर ट्रांसफर कर दिए। ठग ने बाद में और पैसे मांगे, जिससे पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लार्डगंज पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है।