केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन कोटा बढ़ाने की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में बताया कि मध्य प्रदेश को मूल्य समर्थन योजना में 4,54,580 टन मूंग खरीद की स्वीकृति दी गई है, जो विभिन्न राज्यों को स्वीकृत कुल मात्रा का सर्वाधिक 87 प्रतिशत है। यह देश में किसी भी राज्य को मिली सबसे अधिक स्वीकृति है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार खरीद का लक्ष्य नहीं देती और प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत 25 प्रतिशत की सीमा में ही स्वीकृति दी जाती है।