BREAKING NEWS

Latest News

बड़वानी में पिता ने 4 वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी झूला; दोनों की मौत

बड़वानी जिले के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लफनगाव में बुधवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। इसमें 22 वर्षीय सायमल पुत्र बुधला ने अपने चार वर्षीय बेटे सुमित को फांसी पर लटकाने के बाद स्वयं भी फंदे से झूलकर जान दे दी। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और सुमित के दादा बुधला ने खिड़की से दोनों को लटका देखा। परिवार की माली हालत खराब होने और सुमित के बचपन से बीमार होने के कारण सायमल परेशान रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।