BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में रेल फाटक पर मिनी ट्रक फंसा, रेल यातायात प्रभावित

जबलपुर-कटनी रेलखंड पर गुरुवार दोपहर आधारताल-देवरी के बीच एक रेल फाटक पर मिनी ट्रक के एक्सल टूटने से फंस जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। समपार फाटक क्रमांक 323 पर हुई इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से 20 मिनट में ट्रक को हटाकर लगभग 3:30 बजे रेल संचालन बहाल कर दिया। हालांकि, इस वजह से रक्सौल-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें दो घंटे तक विलंबित हुईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।