इंदौर के एमवाय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने छापा मारा है। जांच में उनकी वैध आय से 108% अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। उनकी वैध आय 1.11 करोड़ रुपये थी, जबकि संपत्तियों का मूल्य 2.13 करोड़ रुपये पाया गया। ईओडब्ल्यू ने छह अचल संपत्तियों का पता लगाया है, जिनमें मकान और प्लॉट शामिल हैं। राकेश गोरखे ने विभाग को अपनी संपत्तियों और अक्टूबर 2023 में की गई थाईलैंड यात्रा की सूचना नहीं दी थी।