BREAKING NEWS

Latest News

मैहर के शासकीय स्कूल में नाबालिग छात्रों को एडल्ट फिल्म दिखाने का मामला

मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कठहा में जुलाई के अंतिम दिन अतिथि शिक्षक हंसराज पटेल ने नाबालिग छात्रों को ‘ए’ प्रमाणित फिल्म ‘धुरंधर’ दिखाई। सीएम हेल्पलाइन में निशांत तिवारी द्वारा शिकायत (क्रमांक 39809957) दर्ज कराई गई है, जिसे 1 अगस्त को बीईओ को आवंटित किया गया। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे विभागीय उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं।