BREAKING NEWS

Latest News

उर्मिला सैनी हत्याकांड: आरोपी पति अखिलेश सैनी का सिर खेत में मिला, डीएनए जांच से होगी पुष्टि

इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपित पति अखिलेश सैनी का कथित धड़ 19 जुलाई को गंज बासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला था। अब 24 जुलाई को महागौर गांव के एक खेत से एक मानव सिर (कंकाल) बरामद हुआ है। पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिए पुष्टि करेगी कि क्या यह सिर और धड़ अखिलेश सैनी के ही हैं। 11 जुलाई को उर्मिला सैनी की हत्या हुई थी, जिसके बाद अखिलेश फरार था। पुलिस डीएनए रिपोर्ट से यह जानने की उम्मीद कर रही है कि क्या अखिलेश ने आत्महत्या की थी।