BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में नई न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी, अपराध से फैसले तक की प्रक्रिया 14 जोन में प्रदर्शित

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में नई न्याय संहिताओं पर आधारित एक पांच दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3 अक्टूबर को किया। यह प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक चलेगी और इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय न्याय व्यवस्था में हुए बदलावों को आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाना है। इसमें अपराध की सूचना से लेकर कोर्ट के अंतिम फैसले तक की पूरी प्रक्रिया को 14 जोन में मॉडल, डिजिटल तकनीक, वीडियो और लाइव प्रदर्शन के माध्यम से समझाया जा रहा है। सजीव नाट्य मंचन इसका प्रमुख आकर्षण है, जहाँ पुलिस अधिकारी और कलाकार पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हैं।