मुरैना में एक 19 वर्षीय बीएससी छात्रा से जबरन शादी करने और उसके फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कुठौंद, जालौन निवासी आरोपी शिवम जादौन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। 23 मई को परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को शिवम ने पिता के एक्सीडेंट का झूठा झांसा देकर ग्वालियर ले गया। वहां आर्य समाज मंदिर में उसने छात्रा से जबरन शादी कर ली। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने शादी की तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज दीं, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।