गांधीनगर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेशकुमार पटेल को फायर सेफ्टी एनओसी के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया। कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज ब्लास्ट से मरने वालों की संख्या छह हो गई है, जिसमें एक ही परिवार के पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बागलकोट में कांग्रेस विधायक की भतीजी डॉ. अंकिता आर यरगल को बिना ड्यूटी किए छह महीने तक वेतन लेने के आरोप में चिकित्सा अधिकारी पद से हटा दिया गया। वह इस दौरान निजी मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई भी कर रही थीं। आईआईटी गुवाहाटी के अध्ययन से पता चला है कि बढ़ता तापमान बच्चों की पढ़ाई का समय कम कर रहा है।