BREAKING NEWS

Latest News

मध्यप्रदेश के 18 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पूर्वी-मध्य हिस्सों में मानसून होगा और तेज

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हवा का दबाव गहरा अवदाब बनकर 27 जुलाई दोपहर तक ओडिशा-बंगाल तट से टकराएगा, जिससे मध्यप्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। रीवा, सतना, जबलपुर सहित 18 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। वर्षा के बावजूद, दिन के तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे उमस बढ़ी है।