BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में सिपाही को बंधक बनाकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के शाहपुरा इलाके में गश्त पर निकले सिपाही सुंदरम पटेल को दो युवकों ने बंधक बनाकर पीटा। खुले में शराब पीने से रोकने पर युवकों ने सिपाही को अपनी इनोवा कार में बैठा लिया और थाने ले जाने के बजाय शहर में घुमाते रहे। चलती कार में सिपाही से मारपीट की गई, मोबाइल छीनने का प्रयास हुआ और जान से मारने की धमकी दी गई। सिपाही डीबी मॉल के पास गाड़ी से कूदकर भागा। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी भूपेंद्र शर्मा और ऋषि नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। भूपेंद्र के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

जबलपुर: अवैध शराब की सूचना पर सादे कपड़ों में गए दो पुलिसकर्मी ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी में अवैध शराब की सूचना पर सादे कपड़ों में पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। हवलदार राजेश परते किसी तरह निकलकर थाने पहुंचे, जिसके बाद भारी पुलिस बल ने दूसरे हवलदार पृथ्वीराज को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तिलवारा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस बिना अनुमति जांच के लिए जाने वाले जवानों की भी जांच कर रही है।