BREAKING NEWS

Latest News

मुरैना में जर्जर सड़क पर 7 वर्षीय बच्ची ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी चेतावनी

मुरैना जिले में एक सात वर्षीय बच्ची का जर्जर सड़क को लेकर आक्रोश सामने आया है। इस बच्ची ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सड़क बनवाने की चेतावनी दी है, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सिकरोडी ग्राम पंचायत के रामरतन पुरा गांव का है, जहां कच्ची सड़क बारिश में कीचड़ और जलभराव से बदहाल हो गई है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क सालों से कच्ची है और उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।