BREAKING NEWS

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका से पूछे कुशल वक्ता बनने के टिप्स

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खुद को विद्यार्थी मानते हुए एक शिक्षिका से कुशल वक्ता बनने के सुझाव मांगे। शिक्षिका ने आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास को महत्वपूर्ण बताया, जिस पर पीएम मोदी और शिक्षकों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत हुई और हंसी के ठहाके लगे। पीएम मोदी ने बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम, नशे के खतरों, रचनात्मक गतिविधियों और बचपन के संरक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी शिक्षकों को संदेश दिया। उन्होंने काशी में स्तन कैंसर जागरूकता अभियान का भी उल्लेख किया।