छतरपुर के बमनौरा थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान पर विवाद के बाद करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने कथित तौर पर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। यह घटना 23 सितंबर की रात लगभग 10 बजे बमनौरा देसी-अंग्रेजी शराब दुकान पर हुई। इसमें दुकान के सेल्समैन शिवम राय, अंकित राय और रणजीत राय सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें साधारण चोटें आई हैं। सेल्समैन द्वारा वीडियो बनाने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ था। आरोपियों ने दुकान में शराब की बोतलें तोड़ीं और बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की।