BREAKING NEWS

Latest News

सतना के चित्रकूट क्षेत्र में सड़क पर दिखा बाघ, दो स्थानों पर सक्रियता से दहशत

सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में बाघों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीण चिंतित हैं। सोमवार व मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बाघ दिखाई दिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एक बाघ खोडरी के बरहा-डेगरहट रोड पर दिखा, जबकि दूसरा मझगवां-देवलहा मार्ग पर वन विभाग की सुरक्षा बाड़ फांदकर सड़क पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बाघ कुछ देर सड़क पर चलकर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर जंगल में चला गया। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में 30 से अधिक बाघ विचरण कर रहे हैं, जिससे खेतों में काम करने वालों और जंगल जाने वालों में भय है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।