खंडवा शहर के माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड पर सोमवार सुबह एक युवक छत पर चढ़ गया और हंगामा करते हुए परिसर के कांच तोड़ दिए। कांच के टुकड़े और पत्थर नीचे गिरने से यात्रियों में दहशत फैल गई, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। घटना के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।