BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में 12 बांग्लादेशी हिरासत में, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। ये लोग लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। पुलिस को बिना वैध दस्तावेजों के इनके रहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सत्यापन कर छापेमारी की गई। हिरासत में लिए गए लोगों में पति-पत्नी और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस उनसे पहचान पत्रों, भारत में प्रवेश और स्थानीय संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।