बाणसागर डैम के गेट खुलने के बाद मैहर जिले में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका पर नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। रामनगर, अमरपाटन और मुकुंदपुर की ग्राम पंचायतों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से नदी-नालों और जलस्रोतों से दूर रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपात स्थिति में प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया गया है। एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।