BREAKING NEWS

Latest News

रिटायर्ड एसआई ने 4 साल की पोती के सामने बहू की चाकू मारकर हत्या की

सागर के मकरोनिया स्थित गायत्री नगर में मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड एसआई रामनरेश दीक्षित ने अपनी 36 वर्षीय बहू सविता दीक्षित की 4 साल की पोती के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका का पति देवेश दीक्षित पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में तैनात है। मकरोनिया पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने जेठ, सास व ससुर पर वारदात में शामिल होने और पूर्व में मारपीट का आरोप लगाया है।