BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश में सितंबर में 9 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं: 40 हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने की आशंका

मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल और छुट्टियों के कारण 9 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इससे प्रदेश की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में कामकाज बाधित होने की आशंका है, जिसमें लगभग 40 हजार कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, केवाईसी और लॉकर जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी। बैंकिंग कामकाज दो चरणों में प्रभावित होगा। यूनियनों की मुख्य मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेशन और नई भर्ती शामिल हैं। बुधवार को सरकार और बैंक संगठनों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिससे हड़ताल का भविष्य तय होगा।